Breaking
Wed. Oct 28th, 2026

संगीत प्रेमियों के लिए खुशखबरी, पांवटा साहिब में पहली संगीत एकेडमी “विस्डम गिटार म्यूजिक अकैडमी की शुरुआत”

संगीत प्रेमियों के लिए खुशखबरी, पांवटा साहिब में पहली संगीत एकेडमी “विस्डम गिटार म्यूजिक अकैडमी की शुरुआत”

पांवटा साहिब के संगीत प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है, पांवटा साहिब में विस्डम गिटार के नाम से एक शानदार संगीत एकेडमी की शुरुआत आज दिनांक 3 जून 2025 को कर दी गई है।
यह एकेडमी बांगरन चौक पर खोली गई है।
विस्डम गिटार म्यूजिक अकैडमी के संचालक अनवर अली ने बताया कि यहां संगीत प्रेमियों को गिटार, पियानो और सिंगिंग सिखाने की सुविधा रखी गई है जिसमें छात्रों को ऑनलाइन क्लासेज देने की सुविधा भी रखी गई है। इसके साथ आप यहां से अपनी मनपसंद का गिटार खरीद भी सकते हैं।
इस संगीत एकेडमी में छोटे बच्चों से लेकर वयस्क एवं युवा वर्ग के सभी लोग संगीत की शिक्षा लेने आ सकते हैं।
एकेडमी की ग्रैंड ओपनिंग पर मुख्यातिथि के रूप में इंतजार अली, सुबोध शर्मा एडवोकेट और संदीप पाल उर्फ सनी ने शिरकत की।
विशेष कलाकारों में शाहरुख मलिक, दीपक तोमर और डॉक्टर डिजा कपूर ने अपनी सुंदर गायन प्रस्तुति देकर सबका दिल जीत लिया।
इसी के साथ विशेष अतिथियों में ईशान, डॉ दीजा कपूर, दिशांत कपूर, डॉ अलीशा, अर्णव शर्मा, एकता, डॉ प्रिया, नज़रा, अशमीरा उपस्थित रहे।
गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में महादेव कोचिंग एकेडमी के संचालक तरुण खन्ना, शिवानी ठाकुर, मीनाक्षी ठाकुर और सभी छात्रगण उपस्थित रहे।

Related Post