Breaking
Sat. Sep 12th, 2026

दहशतगर्दों को जल्द से जल्द मिले कड़ी सजा : हाशमी

दहशतगर्दों को जल्द से जल्द मिले कड़ी सजा : हाशमी
Oplus_131072

पांवटा साहिब : ऑल हिमाचल मुस्लिम ऑर्गेनाइजेशन प्रदेश अध्यक्ष नजाकत अली हाशमी ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने जारी बयान में कहा कि कायराना और शर्मनाक आतंकी हमला इंसानियत के खिलाफ़ एक संगीन गुनाह है।

निहत्थे, मासूम और बेगुनाह पर्यटकों को निशाना बनाना इंसानियत पर हमला है, जो किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। इस घड़ी में पूरा मुल्क एकजुट है। हम पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। और घायलों के लिए जल्द से जल्द बेहतर इलाज और हर मुमकिन सरकारी मदद की मांग करते हैं। और सरकार से पुरज़ोर मांग करते हैं कि इन दहशतगर्दों को जल्द से जल्द कड़ी से कड़ी सज़ा दी जाए, ताकि दोबारा ऐसी जुर्रत करने की हिम्मत कोई ना कर सके।
हम इन कायरों के मंसूबे कभी कामयाब नहीं होने देंगे।

Related Post