Breaking
Wed. Jun 3rd, 2026

हिमाचल के ये मंत्री पद छोड़कर बन सकते है हिमाचल कांग्रेस के अध्यक्ष

हिमाचल के ये मंत्री पद छोड़कर बन सकते है हिमाचल कांग्रेस के अध्यक्ष
Oplus_131072

शिमला : हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष कौन होगा इसको लेकर चर्चाएं शुरू हो गई है राजनीतिक सूत्रों के अनुसार प्रदेश सरकार में मंत्री अनिरुद्ध सिंह अपना मंत्री पद छोड़ सकते हैं और वह प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह इनको अध्यक्ष बनाकर एक तीर से दो निशाने साध सकते हैं। पहला शिमला संसदीय क्षेत्र से हॉली लॉज लॉबी के सामने नया अध्यक्ष खड़ा करके खुद को मजबूत कर सकते हैं और प्रतिभा सिंह को अध्यक्ष पद हटाकर अपना गुट मजबूत कर सकते है। दूसरा मंत्री पद खाली होने से कांगड़ा और मंडी जिले से अपने किसी खास को मंत्री पद दिया जा सकता है।
गौरतलब है कि हिमाचल के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री और पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह के बीच कुछ दिन पहले ऊना के हरोली में मीटिंग हुई। इनकी गुप्त बातचीत से ये संकेत मिल रहे है। इस वजह से सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई है।
मुकेश के घर पर बंद कमरे में दोनों नेताओं में हुई मीटिंग के अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं। इस मुलाकात को कैबिनेट विस्तार, कांग्रेस के नए
अध्यक्ष की ताजपोशी और डिप्टी सीएम मुकेश की मुख्यमंत्री सुक्खू से नाराजगी से जोड़कर देखा रहा है।अब क्या अनिरुद्ध सिंह इसके लिए तैयार है या फिर कोई और अध्यक्ष होगा ये अगले कुछ दिनों में साफ हो जाएगा।

Related Post