Breaking
Thu. Feb 19th, 2026

आंज भोज में फिर तेंदुए का आतंक, दिन दिहाड़े बकरे को मार डाला

आंज भोज में फिर तेंदुए का आतंक,  दिन दिहाड़े बकरे को मार डाला

पांवटा साहिब उप मंडल के तहत आंज भोज क्षेत्र में एक बार फिर से तेंदुए ने आतंक मचाना शुरू दिया है। रुदाना गांव के प्रताप सिंह के बकरे को तेंदुए ने उस वक्त मार डाला जब बकरे को चराने के लिए छोड़ दिया था। इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और यह घटना स्कूल के आसपास घटी है अब स्कूल जाने वाले बच्चों को भी डर सता रहा है ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि इसे जल्द से जल्द पकड़ा जाए ताकि और किसी पर हमला न कर सके।

गौरतलब है कि पिछले साल डांडा पागर पंचायत के डांडीवाला गांव में घर के बाहर बंधी दो बकरियों को मार डाला। पंचायत के प्रधान देवराज चौहान ने बताया कि डांडीवाला गांव के रामलाल की दो बकरियों को तेंदुए ने मार डाला।

गौरतलब हैं कि दूरदराज के शिलाई क्षेत्र के कोटा पाब में भी कुछ साल पहले रात को तेंदुए ने एक गौशाला में दरवाजा तोड़कर एक ही रात में 27 बकरे और 14 बकरियों को मार डाला। गौशाला गांव से दूर थी। जिस कारण ग्रामीणों को सुबह ही पता चला। इन दिनों जिला सिरमौर के कई क्षेत्रों में तेंदुए आबादी वाले क्षेत्र में दस्तक दे रहे है। कुछ समय पहले पांवटा साहिब शहर में में भी तेंदुआ बद्रीपुर के समीप वार्ड नंबर 2 प्रेम बिहार कॉलोनी में सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। और दो पशुओं को नुकसान पहुंचाया था। वन मंडल अधिकारी ऐश्वर्य राज ने बताया कि जल्दी ही गांव के समीप पिंजरा लगाया जाएगा।

Related Post