Breaking
Thu. Feb 19th, 2026

उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने किया परिणाम घोषित ; 10वीं में कमल और 12वीं में अनुष्का रही टॉपर

उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने किया परिणाम घोषित ; 10वीं में कमल और 12वीं में अनुष्का रही टॉपर
Oplus_131072

उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजों की घोषणा शनिवार सुबह 11 बजे की गई। इसी के साथ बोर्ड के टॉपर छात्र भी मिल गए ।

बागेश्वर कमल सिंह 99.20 प्रतिशत अंकों के साथ हाईस्कूल टॉपर रहे। देहरादून की अनुष्का राणा 98.60 प्रतिशत अंकों के साथ इंटर की टॉपर रही। उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजों की घोषणा हो गई है। करीब सवा दो लाख छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है।

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के नतीजे एक ही दिन जारी किए गए हैं। दोनों की घोषणा की तारीख और समय एक ही है

Related Post