Breaking
Tue. Sep 15th, 2026

शिवा माइन एंड मिनरल क्रशर पर खुले आम 2 जेसीबी से खनन : प्रदीप चौहान

शिवा माइन एंड मिनरल क्रशर पर खुले आम 2 जेसीबी से खनन : प्रदीप चौहान
Oplus_131072


पांवटा साहिब में शिवा माइन एंड मिनरल क्रशर पर खुले आम 2 जेसीबी खनन से खनन हो रहा है। ये बात समाजसेवी प्रदीप चौहान ने जारी बयान में कही उन्होंने कहा कि पिछले कल पांवटा पुलिस, प्रशासन,माइनिंग ऑफिसर और को एक वीडियो के जरिए सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक खुले आम खनन करते हुए वीडियो भी दी गई। लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। यदि कोई गरीब लोग लीगल तरीके से अपनी रोजी रोटी कमाए तो उसके लिए प्रशाशन ओर पुलिस चालान काट देती है। लेकिन खनन तस्करो का चालान तो दूर उनका पूरा सहयोग कर रही है उन्होंने कहा कि अगर जल्द से जल्द कोई नहीं की तो इसका खामियाजा उठाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि MO नाहन को फोन पर भी सूचित किया MO भी छोटे मोटे ट्रैक्टर वालो के लिए है। वह पूछना चाहते हैं कि क्या दो दो jcb मशीन चल सुबह 5 बजे से रात तक चल सकती है।

Related Post