Breaking
Wed. Oct 28th, 2026

बर्तन चोरी पर पांवटा में बहु ने सास को मारा डाला

बर्तन चोरी पर पांवटा में बहु ने सास को मारा डाला
Oplus_131072

पांवटा साहिब : बर्तन चोरी पर पांवटा में बहु ने अपनी सास को मारा डाला। सिरमौर जिला के माजरा पुलिस थाना के तरह घरेलू झगड़े में बहू ने गुस्से में आकर अपनी सास का लोहे की चारपाई पर सिर मारकर उसकी हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार गुलनाज और सादिका निवासी बंगाला बस्ती ने थाना माजरा में आकर सूचना दी कि उनकी दादी बानो देवी को उनकी बड़ी बहू ने मार डाला है। ये घटना कल शाम करीब 7 बजे की है।

जानकारी मिली है कि जब बानो देवी अपनी झोपड़ी के बाहर चारपाई पर बैठी थीं। बहू बोकडी ने परात (बर्तन) को लेकर झगड़ा शुरू किया और आरोप लगाया कि सास ने उसके घर से परात (बर्तन) चुराई।

बोकडी ने गुस्से में आकर बानो देवी को बालों से पकड़कर लोहे की चारपाई के किनारे पर सिर दे मारा। इसके बाद उसने हाथों और मुक्कों से गर्दन और पीठ पर प्रहार किया। बानो देवी नीचे गिर पड़ीं और बेहोश हो गईं। और इसकी मौत हो गई।

सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, और शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह पांवटा साहिब भेजा गया। आरोपी बहू के खिलाफ केस बीएनएस की धारा 103(1) में दर्ज किया गया है।

Related Post