Breaking
Thu. Feb 19th, 2026

IPL में ऐसे लगता है सट्टा; हो जायें सावधान

IPL में ऐसे लगता है सट्टा; हो जायें सावधान
Oplus_131072

आईपीएल में सट्टा लगाने वाले बुकी गैर कानूनी एप पर पांच से 10 सेकंड के अंतर में लाखों के वारे न्यारे करते हैं। इसका खुलासा उत्तराखंड पुलिस ने किया है।

देहरादून में पकड़ा गया बुकी जिस गो एक्सचेंज एप का इस्तेमाल कर रहा था उस पर भी यही खेल खेला जा रहा था। इस एप पर टीवी पर चलने वाले सीधे प्रसारण से पांच सेकेंड पहले मैच की गतिविधियां दिख जाती हैं।

जबकि, ओटीटी प्लेटफार्म पर यह अंतर 10 सेकेंड भी पहुंच जाता है। ऐसे में बुकी और उनके साथी सट्टा लगाने वाले लोगों से चंद सेकेंड पहले ही नतीजा जानकर उनसे दांव लगवाते हैं।

सट्टा लगाने वालों से चंद सेकंड के भीतर ही आंकलन लिया जाता है कि अगली बॉल किस तरह की होगी, चौका होगा या छक्का, आउट होगा या रन नहीं बनेगा। जबकि, उन्हें यह सब कुछ समय पहले ही पता चल जाता है।

आईपीएल सट्टा पकड़ने वाली पुलिस टीम के सदस्य ने इस बारे में जानकारी दी है। पकड़े गए बुकी बंसल ने पुलिस को बताया है कि वह काफी समय से गो एक्सचेंज नाम की एप का इस्तेमाल कर रहा है। इस एप पर मैदान में बैठे बड़े बुकी क्रिकेट का स्कोर दर्ज करते हैं। हर बॉल का नतीजा टीवी और ओटीटी प्लेटफार्म से कुछ सेकंड पहले आ जाता है।

यह अंतर टीवी पर सीधे प्रसारण से कई बार चार से पांच सेकेंड का होता है।जबकि, ओटीटी प्लेटफार्म पर यह अंतर 10 सेकंड और इससे भी ज्यादा चला जाता है। बुकी कई स्तर पर लोगों से सट्टा लगवाते हैं।

पांच ओवर में संबंधित टीम का कितना स्कोर होगा और 20 ओवर में कितना स्कोर बना सकती है आदि। इस पर तो लोग आंकलन के आधार पर सट्टा लगा लेते हैं। जिसकी भविष्यवाणी सही होती है उसे पैसा बढ़ाकर दिया जाता है।

लेकिन, असल खेल बॉल-बॉल के मैच में होता है और यहीं पर बुकी की जीत होती है। उदाहरण के तौर पर बुकी ने पुलिस को बताया कि जिस बॉल पर विकेट गिरा यह उन्हें पांच सेकंड पहले ही पता चल गया। जैसे ही विकेट गिरा यह जानकारी तत्काल एप पर दिख गई। इसी के साथ में सट्टा लगाने वालों से उसी क्षण विकल्प देकर भविष्वाणी पूछी जाती है।

सट्टा लगाने वालों को नतीजा पता नहीं होता और बुकी उसमें पैसा जीत जाते हैं। इसमें स्थानीय बुकी को कमीशन काटकर पैसा मिल जाता है। पुलिस टीम में शामिल चौकी प्रभारी आईएसबीटी देवेश खुगशाल ने बताया कि आरोपी से जानकारी की जा रही है। अभी तक उसने सट्टे के रेट आदि के बारे में जानकारी नहीं दी है। यानी वह कितने रुपये लगाकर जीत के कितने पैसे वापस लेते हैं।

Related Post