Breaking
Wed. Jul 29th, 2026

रात दिन काम करने वाले पुलिसकर्मियों को कब मिलेगा उनका वेतन ?

रात दिन काम करने वाले पुलिसकर्मियों को कब मिलेगा उनका वेतन ?
Oplus_131072

शिमला : हिमाचल प्रदेश में रात दिन काम कर रहे हैं पुलिस कर्मियों को इस साल का अतिरिक्त वेतन अभी तक नहीं मिला है। जबकि पहले 10 अप्रैल तक सभी पुलिस कर्मियों को ये वेतन मिल जाता था।

हिमाचल प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल से लेकर इंस्पेक्टर तक को रात दिन ड्यूटी करने पर सरकार एक महीने का अतिरिक्त वेतन देती है यह अतिरिक्त वेतन हर साल 10 अप्रैल से पहले मिलता था लेकिन इस बार अभी तक नहीं मिला है जिस कारण से पुलिसकर्मियों में रोष है।

इनका कहना है कि यह अतिरिक्त वेतन बढ़ाना भी चाहिए लेकिन पूर्व की सरकारों ने आज भी इस वेतन को वर्ष 2012 स्केल पर ही रखा है। पुलिस के जवान रात दिन ड्यूटी करते हैं यह वेतन कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल से लेकर इंस्पेक्टर तक को दिया जाता है क्योंकि उनकी ड्यूटी रात दिन की होती है इसलिए पूर्व में शांता कुमार की सरकार ने इसकी शुरुवात की थी।
पुलिस कर्मियों में रोष है। कि सरकार अपने विधायक और मंत्रियों का वेतन तो बढ़ा देती है लेकिन रात दिन काम करने वाले पुलिस कर्मियों को वेतन नहीं दे रही है इसके अलावा जो स्केल है वह वर्ष 2012 का ही है पुलिसकर्मियों की मांग है कि अतिरिक्त वेतन अभी के वेतन के अनुसार दिया जाए।

Related Post