Breaking
Wed. Apr 8th, 2026

नैशनल हैराल्ड अखबार नेहरू-गांधी परिवार का एटीएम : अनुराग ठाकुर

नैशनल हैराल्ड अखबार नेहरू-गांधी परिवार का एटीएम : अनुराग ठाकुर
Oplus_131072

पांवटा साहिब: आज जिला सिरमौर के पच्छाद में कार्यकताओं को संबोधित करते हुए सांसद अनुराग ठाकुर कहा कि नैशनल हैराल्ड एक साप्ताहिक अखबार है, जो सप्ताह में भी कितनी छपती है, वह देश को भी पता नहीं है। लेकिन जो डेली अखबार है, जिसके कई एडिशन जाते हैं, उससे कई गुना ज्यादा पैसा हिमाचल की कांग्रेस सरकार ने इस अखबार को देने का काम किया।

सरकार ने करोड़ों रुपए के विज्ञापन एक ऐसे अखबार को दे दिए, जिसका दूर-दूर तक हिमाचल से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि नैशनल हैराल्ड नेहरू-गांधी परिवार का एक एटीएम बनकर रह गया है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस का खटाखट-खटाखट मॉडल अब खटारा, बीमार और लाचार मॉडल बनकर रह गया है। उन्होंने कहा कि संसद में वक्फ को लेकर उन्होंने भाषण दिया तो हिमाचल में कांग्रेस को मिर्ची लगी। मिर्ची ज्यादा लगी, लेकिन यहां कांग्रेस के ज्यादा लोग इकट्ठे नहीं हुए।

कांग्रेस ने शिमला में धरना-प्रदर्शन किया, लेकिन 60 लोग भी इकट्ठे नहीं हुए, क्योंकि कांग्रेस के कार्यकर्त्ता भी जानते हैं कि कांग्रेस के नेताओं ने जहां नैशनल हैराल्ड घोटाला किया तो वहीं वक्फ की जमीनों को खाने और घोटाले का काम भी कांग्रेस के नेताओं ने किया। उन्होंने वक्फ को लेकर कांग्रेस को खूब खरी-खोटी सुनाई।

Related Post