माजरा : सातवीं गुरु गोविंद सिंह हॉकी गोल्ड कप प्रतियोगिता एस्ट्रोटर्फ हाॅकी मैदान माजरा में शुरू हो गई है। इस प्रतियोगिता मे उत्तर भारत से पुरुष और महिला वर्ग की लगभग 26 टीमें पंहुची है। जो अगले पांच दिनों तक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगी। इस प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में विजेता टीम को 31000 और ट्राफी तथा उप विजेता टीम को 21000 और ट्राफी, महिला वर्ग में विजेता टीम को 31000 और ट्रॉफी तथा उप विजेता टीम को 21000 और ट्रॉफी दी जाएगी।
इस प्रतियोगिता का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि सिरमौर ट्रक ऑपरेटर के अध्यक्ष बलजीत सिंह नागरा ने किया। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में माजरा की प्रधान दीपिका खंडूजा व उपप्रधान अनूप अग्रवाल मौजूद रहे।
मां यमुना हॉकी क्लब पांवटा के अध्यक्ष गुरनाम सिंह और सचिव जाफर अली ने कहा कि उत्तर भारत की 26 टीमें पहुंची हैं। मेरा गाँव मेरा देश एक सहारा संस्था की तरह से प्लेयर ऑफ़ टूर्नामेंट को पुरस्कृत किया जाएगा।
पहले दिन महिला वर्ग में माजरा टीम ने पंजाब यूनिवर्सिटी की टीम को 8-0 से हराया वहीं दूसरे मैच में महिला वर्ग सोनीपत ने मध्य प्रदेश को 3-1 से हराया पुरुष वर्ग में मोगा पंजाब ने नालागढ़ को 5-1, रोहतक ने पंजाब यूनिवर्सिटी 3-1 गोल से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। इस मौके पर हॉकी कोच पंकज सकलानी, नीरज माहेश्वरी, सुरजीत कश्यप, चमन आदि मौजूद रहे।

