Breaking
Thu. Jun 4th, 2026

अब सरकारी स्कूलों में फैशनेबल पोशाक नहीं पहन पाएंगे शिक्षक

अब सरकारी स्कूलों में फैशनेबल पोशाक नहीं पहन पाएंगे शिक्षक
Oplus_131072

शिमला। हिमाचल के सरकारी स्कूलों में
शिक्षकों के जींस, टी-शर्ट, चटक रंग वाली
और फैशनेबल पोशाक तथा भारी गहने
पहनने पर रोक लगा दी गई है।
वीरवार शाम शिक्षा विभाग ने स्वैच्छिक
ड्रेस कोड़ संबंधी परामर्श में ये निर्देश जारी
किए। हालांकि, विभाग ने शिक्षकों के लिए
कोई भी ड्रेस कोड लागू नहीं किया है। यह
परामर्श अनिवार्य नहीं है, लेकिन छात्र-
छात्राओं में एक उदाहरण पेश करने
और शैक्षणिक संस्थानों की मर्यादा बनाए
रखने के मद्देनजर एक पेशेवर व
औपचारिक ड्रेस कोड अपनाने की बात
कही गई है।
शिक्षा सचिव राकेश कंवर की ओर से
जारी पत्र में कहा गया कि कई शिक्षकों ने
पहले से ही इस बारे में सकारात्मक कदम
उठाए हैं। कई शिक्षकों ने स्वेच्छा से
गरिमापूर्ण व एक समान पोशाक अपनाई है,
जो दूसरों के लिए एक सराहनीय उदाहरण
है । शिक्षा सचिव की ओर से जारी सलाह में
कहा गया है कि शिक्षक छात्रों के लिए रोल
मॉडल होते हैं। ड्रेस कोड के कार्यान्वयन
को व्यक्तिगत स्कूल अधिकारियों के विवेक
पर छोड़ दिया गया है।

Related Post