Breaking
Fri. Feb 20th, 2026

हिमाचल के जवान ने जम्मू में पाई शहादत

हिमाचल के जवान ने जम्मू में पाई शहादत
Oplus_131072

पांवटा साहिब: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले का जवान जम्मू के सुंदरबनी सेक्टर के केरी बट्टल इलाके में आतंकवादियों से मुठभेड़ के
दौरान शहीद हो गया। आतंकवादियों
की घुसपैठ को शुक्रवार देर रात नाकाम
करते हुए जूनियर कमीशन अधिकारी
(जेसीओ) कुलदीप चंद शहीद हो गए।
कुलदीप चंद हमीरपुर के गलोड़ के रहने
वाले थे। सेना ने शनिवार को सोशल
मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर लिखा,
जीओसी व्हाइट नाइट कोर और सभी
रैंक 9 पंजाब के बहादुर उप निरीक्षक
कुलदीप चंद के सर्वोच्च बलिदान को
सलाम करते हैं।

Related Post