Breaking
Fri. Feb 20th, 2026

आईटीआई पांवटा साहिब बना ओवर ऑल चैम्पियन

आईटीआई  पांवटा साहिब बना ओवर ऑल चैम्पियन

पांवटा साहिब: 17वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता पुरुष वर्ग का समापन हुआ, जिसकी मुख्य अतिथि सुदर्पन कौर प्रधानाचार्य, बीबी जीत कौर स्मारक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पांवटा साहिब रहीं। इस प्रतियोगिता में जिला सिरमौर की लगभग 12 आईटीआईने भाग लिया। खेलकूद प्रतियोगिता में खो-खो में आईटीआई पांवटा साहिब ने आईटीआई माईना को हराया, कबड्डी में आईटीआई पांवटा साहिब ने शिलाई को हराया, बैडमिंटन में आईटीआई. राजगढ़ ने आई.टी.आई. पांवटा साहिब को हराया, बास्केट बाल में आईटीआई. नाहन ने पांवटा साहिब को हराया, वॉलीबाल में आईटीआई.बोगधार ने आईटीआई. पांवटा साहिब को हराया। आईटीआई पांवटा साहिब को ओवर ऑल चैम्पियन का खिताब मिला। आईटीआई पांवटा साहिब के रोहित एवं आईटीआई नाहन के कार्तिक को बैस्ट एथलीट का खिताब मिला। 800 मी. रेस में आई.टी.आई. नाहन का छात्र कार्तिक प्रथम रहा, जबकि 1500 मी. रेस में आई.टी.आई. बोगधार का छात्र शुभग प्रथम रहा। शॉटपुट में आई.टी.आई. राजगढ़ का छात्र मानस प्रथम रहा, जैवलियन थ्रो में आई.टी.आई. राजगढ़ का सूरज प्रथम रहा व डिस्कस थ्रो में आई.टी.आई. पांवटा साहिब का छात्र बेवन प्रथम रहा। लोंग जम्प में आई.टी.आई. पांवटा साहिब का छात्र रोहित, ट्रिपल जम्प में आई.टी.आई. नाहन का कार्तिक एवं हाई जम्प में आई.टी.आई. नाहन का लक्षय प्रथम स्थान पर रहे। ओवर ऑल एथलैटिक्स का खिताब आई.टी.आई. नाहन के नाम रहा। इस दौरान श्री सुशील कुमार, अध्यक्ष, आई.टी.आई. खेल संघ जिला सिरमौर एवं प्रधानाचार्य आई.टी.आई. पांवटा साहिब, आयोजन सचिव व आई.टी.आई. अम्बोया के प्रधानाचार्य प्रदीप शर्मा, खेल समन्वयक सुभाष चन्द, आई.टी.आई. पांवटा साहिब के कार्यालय अधीक्षक अजय कुमार बंसल, वर्ग अनुदेशक राजीव बतरा व राजिन्द्र कुमार शर्मा, आई.टी.आई. सतौन के वर्ग अनुदेशक सतीश आदि मौजूद रहे।

Related Post