Breaking
Fri. Feb 20th, 2026

पांवटा साहिब में बीजेपी का सम्मलेन सम्पन्न

पांवटा साहिब में बीजेपी का सम्मलेन सम्पन्न

पांवटा साहिब के बद्रीपुर स्थित शिव मंदिर धर्मशाला में भारतीय जनता पार्टी प का सम्मेलन सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रश्मिधर और पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुखराम चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस सम्मेलन में विधायक सुखराम चौधरी ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरकार ने देश के गरीबों के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने बताया कि करोड़ों गरीब लोगों को आवास, शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं प्रदान की। महिलाओं को सम्मान और सुरक्षा दी गई है। धारा 370 को हटाना, अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण और विभिन्न जनहितैषी संस्थानों की स्थापना सरकार की बड़ी उपलब्धियां रही।

प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मिधर ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने जनता से किए गए वादों को नही निभाया। न तो युवाओं को 5 लाख रोजगार दिए गए, न ही महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह। दूध और गोबर पर वादा करके कुछ नहीं किया गया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में खनन माफिया का बोलबाला है।सरकार केवल चंद लोगों को लाभ पहुंचाने का काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकार 10 गारंटियों के सहारे सत्ता में आई थी, लेकिन अब उन वादों को भूल चुकी है।
लेकिन अब प्रदेश की जनता जागरूक हो चुकी है और आने वाले पंचायटी राज संस्थाओं और विधानसभा चुनावों में कांग्रेस सरकार को करारा जवाब देगी।
कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया और पार्टी को आगे ले जाने के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया गया।

उन्होंने कहा कि पार्टी की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं और उन्हीं के बल पर भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर मजबूत होकर उभरेगी। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष निर्मल कौर, हितेंद्र कुमार, पूर्व मंडल अध्यक्ष मदन मोहन शर्मा, शिवानी वर्मा, सुरेखा चौधरी आदि मौजूद रहे।

Related Post