पांवटा साहिब: (श्यामलाल पुंडीर )
चुड़ेश्वर सेवा समिति चूड़धार की 6 अप्रैल 2025 को सोलन में वार्षिक अधिवेशन हो रहा है। जिसमें इस अधिवेशन की पूर्व संध्या में होने वाली बैठक 5 अप्रैल 2025 को होनी है। इस बैठक में सलाहकार परिषद व केंद्रीय कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को आमंत्रित किया गया है।
ग्यार सिंह नेगी महासचिव चुड़ेश्वर सेवा समिति ने बताया कि 5 अप्रैल को सलाहकार परिषद और केंद्रीय कार्यकारिणी के सभी गणमान्य सदस्य बैठक में आने की अनुकंपा करें। दूर दराज की इकाइयों से आने वाले अन्य सदस्य जो की 5 तारीख को आने वाले हैं, वह भी अपने सदस्यों की संख्या सोलन इकाई को सूचित कर दें। जो सदस्यगण 5 अप्रैल की बैठक में आने वाले हो कृपया इसकी सूचना आप पूर्व में सोलन इकाई को दें ताकि सदस्य गणों के ठहरने की उचित व्यवस्था की जा सके।
इसके साथ ही सभी इकाइयों से 6 अप्रैल 2025 को होने वाले वार्षिक महाधिवेशन में आने वाले सदस्यों की संख्या को भी सभी इकाई 4 अप्रैल 2025 तक सूचित कर दें।
सभी इकाइयों से आने वाले पदाधिकारी अपनी-अपनी इकाई से वार्षिक सदस्यता शुल्क का 80% अंशदान चेक सहित लेकर के आए तथा 5 या 6 तारीख को महेंद्र शर्मा को आवश्यक सौंप दे। साथ ही सभी इकाइयों से आग्रह रहेगा कि अपने इकाइयों के बैंक का स्टेटमेंट भी साथ लेकर आएं।

