Breaking
Wed. Apr 8th, 2026

स्कॉलर्स कबड्डी अकादमी के चेयरमैन चुने गए नरेंद्र पाल सिंह नारंग

स्कॉलर्स कबड्डी अकादमी के चेयरमैन चुने गए नरेंद्र पाल सिंह नारंग

पांवटा साहिब: स्कॉलर्स कबड्डी अकादमी सिरमौर की बैठक आज स्कॉलर्स होम स्कूल, बद्रीपुर में आयोजित की गई। इस बैठक में अकादमी के संचालन, खिलाड़ियों के प्रशिक्षण एवं आगामी प्रतियोगिताओं को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई। इसके अलावा, युवाओं को खेल के प्रति जागरूक करने और अकादमी के विस्तार को लेकर भी सुझाव प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर स्कॉलर्स कबड्डी अकादमी की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें डॉ. नरेंद्र पाल सिंह नारंग चेयरमैन, नारायण चौहान अध्यक्ष, अतर सिंगटा सचिव, दिनेश चौहान कोषाध्यक्ष, गोपाल सिंगटा, मधुकर डोगरी अनिल खेड़ा सदस्य, अमित तोमर, जसमीत सिंह को सदस्य चुना गया है। यह समिति स्कॉलर्स कबड्डी अकादमी के विकास, प्रशिक्षण और संचालन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सक्रिय भूमिका निभाएगी।

Related Post