Breaking
Wed. Apr 8th, 2026

आंज भोज के अविनाश ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी चेन्नई से पास आउट, बने लेफ्टिनेंट

आंज भोज के अविनाश ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी चेन्नई से पास आउट, बने लेफ्टिनेंट
Oplus_131072


पांवटा साहिब: (श्यामलाल पुंडीर)
जिला सिरमौर के गिरिपार के आंज भोज के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। सुनाेग गांव के अविनाश चौहान सेना में लेफ्टिनेंट बन गए है। वह केहर सिंह चौहान के पुत्र है। 24 जनवरी 2024 को मैरिट लिस्ट में उनका नाम घोषित हुआ था। इसके बाद उन्हें 2024 अप्रैल से 49 हफ्तों के प्रशिक्षण के लिए ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी चेन्नई भेजा गया था। अविनाश ने कठिन ट्रेनिंग सफलतापूर्वक हासिल की। ट्रेनिंग के दौरान उनकी बहन की शादी थी लेकिन वह शादी समारोह में भी शामिल नहीं हो सके थे। सेना के नियम का पालन और देशहित को सर्वोपरि रखा।

अविनाश चौहान ने वर्ष 2023 में यूपीएससी सीडीएस 1 ओटीए के परीक्षण में सफलता प्राप्त की। इस परीक्षा का आयोजन अप्रैल 2023 में हुआ था। उनकी मेरिट सूची में नाम था।

अविनाश ने गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल पाँवटा साहिब से स्कूली शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद वर्ष 2020 में डीएवी कॉलेज, सेक्टर 10, चंडीगढ़ से बी.एस.सी(नॉन मेडिकल) की पढ़ाई की।

वर्ष 2023 में हिमाचल प्रदेश शिमला से पर्यावरण विज्ञान में एम.एस.सी की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद 5 दिवसीय एसएसबी इंटरव्यू को सफलतापूर्वक पास करने के बाद उनका चयन हुआ है।अब आंज भोज क्षेत्र के सभी लोग उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दे रहे है।

अविनाश के पिता केहर सिंह चौहान ने बताया कि बेटे की इस उपलब्धि के लिए पहले कुल देवता को नमन करते है। बेटे की मेहनत और माता पिता का आशीर्वाद, सहयोग और साथ ही परिवार, दोस्त, रिश्तेदारों, ग्रामीणों, शिक्षकों और इलाके के सभी लोगों का धन्यवाद।

Related Post