11 से 13 मार्च तक राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा, कुल 16 बैठकें होगी, 28 मार्च तक चलेगा विधानसभा सदन
शिमला : प्रदेश विधानसभा के 10 मार्च से शुरू होने जा रहे बजट सत्र में इस बार व्यवस्था परिवर्तन के दौर में नई बदलाव देखने को मिलेगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 17 मार्च को विधानसभा में अपने कार्यकाल का तीसरा आम बजट पेश करेंगे। मुख्यमंत्री यह बजट 17 मार्च को दोपहर बाद 2 बजे पेश करेंगे। परंपरा के अनुसार अभी तक प्रदेश विधानसभा में बजट सुबह 11 बजे पेश होता रहा है।
इस बार 17 मार्च को बजट पेश होने वाले दिन सोमवार आ रहा है। नियमों के मुताबिक सोमवार को विधानसभा का सत्र दोपहर बाद 2 बजे शुरू होता है। ऐसे में मुख्यमंत्री भी दोपहर बाद ही राज्य का आम बजट पेश करेंगे।
यह जानकारी प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने पत्रकार
वार्ता में दी। कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि विधानसभा के बजट सत्र का शुभारंभ राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के अभिभाषणके साथ होगा। राज्यपाल के अभिभाषण पर 11 से 13 मार्च तक चर्चा होगी। सत्र में कुल 16 बैठकें होगी। 28 मार्च तक चलने वाले सत्र में 963 सवाल सदन में गूंजेंगे । इसमें 737 तारांकित और 226 प्रश्न तारांकित रूप से पूछे गए हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि बजट
सत्र में 22 और 27 मार्च को गैर सरकारी
दिवस होगा।

