Breaking
Wed. Apr 8th, 2026

गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी और प्रशासन की होला मोहल्ला के प्रबंधन को लेकर बैठक

गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी और प्रशासन की होला मोहल्ला के प्रबंधन को लेकर बैठक


पांवटा साहिब : हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के पांवटा साहिब के ऐतिहासिक 341वें होला मोहल्ला मेले की तैयारी जोरों पर हैं। कार्यक्रम के आयोजन को लेकर गुरुद्वारा साहिब में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में होला मोहल्ला उत्सव को शानदार तरीके से मनाने के लिए चर्चा हुई।
जिसमें नगर कीर्तन, पार्किंग,यातायात प्रबंधन, किसी भी घटना से निपटने, यात्रियों को शौचालय सुविधा और खान-पान सुविधा समेत विभिन्न
व्यवस्थाओं की रूपरेखा तैयार की गई।

गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी उप प्रधान जोगा सिंह, प्रबंधक जगीर सिंह और कोषाध्यक्ष गुरमीत सिंह, महासचिव हरप्रीत सिंह रतन, हरभजन सिंह ने बताया कि बैठक आयोजन को लेकर प्रमुख
बिंदुओं पर चर्चा हुई।

चार दिवसीय कार्यक्रम की योजना पर विशेष रूप से नगर कीर्तन, संगतों की आवाजाही और पार्किंग की समस्याओं पर गहन विचार मंथन किया गया। होला मोहल्ला के दौरान नगर कीर्तन निकाला जाएगा। इस दौरान यातायात बाधित न हो, इसके लिए विशेष प्रबंधन पर विचार किया गया। हर साल बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पांवटा साहिब पहुंचते हैं जिससे पार्किंग की समस्या उत्पन्न होती है। इस बार प्रशासन ने वीआईपी यात्रियों और अन्य संगतों के लिए विशेष पार्किंग स्थल निर्धारित करने का आश्वासन दिया है।

13 मार्च को निकलेगा भव्य नगर-कीर्तन

हरभजन सिंह, जगीर सिंह व गुरमीत सिंह ने बताया कि 13 से 15 मार्च तक मनाए
जाने वाले होला मोहल्ला को लेकर विभिन्न विभागों के साथ बैठक का आयोजन हुआ है। 13 मार्च को भोग अखंड पाठ कीर्तन दरबार के साथ दोपहर एक बजे से नगर कीर्तन गीता भवन मुख्य बाजार से होकर बद्रीपुर से वापस गुरुद्वारा साहिब पहुंचेगा 14 मार्च को कवि दरबार सजेगा व 15 निशान साहिब सेवा व अमृत संचार होगा।

नगर परिषद व मेला कमेटी के सहयोग से पानी की समुचित व्यवस्था की जाएगी, शौचालय और साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था व पार्किंग की समस्या के
समाधान के लिए विशेष स्थान चिह्नित किए जाएंगे जिससे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े।

इस बैठक में स्थानीय प्रशासन की तरफ से नायब तहसीलदार रविंद्र सिसोदिया, गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी महासचिव हरप्रीत सिंह रतन, हरभजन सिंह, जगीर सिंह, गुरमीत सिंह, तपेंद्र सिंह सैनी, नगर परिषद बारू राम, अग्निशमन विभाग के कर्मचारी और अन्य गणमान्य मौजूद रहे। इस बैठक में स्थानीय प्रशासन की तरफ से नायब तहसीलदार रविंद्र सिसोदिया ने आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।

Related Post