Breaking
Thu. Oct 29th, 2026

शिलाई की विवाहिता ने पांवटा में लगाया फंदा

शिलाई की एक विवाहिता ने पांवटा में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक महिला की पहचान लक्ष्मी देवी पत्नी मनीष निवासी गांव व डा. पनोग तह. शिलाई जिला सिरमौर हि. प्र. जिसकी उम्र करीब 23 वर्ष थी। गोंदपुर में काम करती थी।

जानकारी के अनुसार 19-02-2025 को मृत्तका व उसका पति खाना खाने के बाद सो गए और सुबह 4.30 बजे जब मृत्तका के पति के फोन का अलार्म बजा और यह उठा तो इसने देखा कि इसकी पत्नी बिस्तर पर न थी जब बाहर जाकर देखा तो इसकी पत्नी कमरे के बाहर लगे बेसमेंट की रैलिंग में गले में चुन्नी का फंदा डालकर लटकी हुई पाई।

जिसे इलाज के लिए अस्पताल पांवटा साहिब ले आया जहां पर डाक्टर साहब ने इसकी पत्नी को मृत् घोषित कर दिया । जो मृत्तका का दिनांक 20.2.25 को पोस्टमॉर्टम करवाया गया और परिवारजनो के सुपुर्द कर दी। आगामी कार्यवाही अधीन धारा 194 BNSS के तहत अमल में लाई जा रही है ।

Related Post