Breaking
Thu. Oct 29th, 2026

पांवटा में ढोल फाड़ने पर हत्या

पांवटा साहिब: कलावती पत्नी भूरा राम निवासी गांव खारा पोस्ट ऑफिस जामनीवाला पांवटा साहिब ने शिकायत दी कि 22 जनवरी को जब यह अपने पशुशाला में थी तो वहां इसके जेठ का लडका सोम चन्द व उसकी पत्नी नेहा आई और इसके साथ बहबाजी करने लग गए और कहने लगे कि तुमने हमारी ढोल फाड़ दी है कुछ देर बाद इसका पति भूरा राम आया और सोम चन्द व उसकी पत्नी नेहा ने इसके पति के साथ लात मुक्को से मारपीट की । इसके बाद भूरा राम का मैडिकल कराने के बाद रैफर किया था जो मैडिकल कॉलेज नाहन व पीजीआई चंडीगढ़ उपचाराधीन रहा। पीजीआई चंडीगढ़ से डिस्चार्ज होने पर घर पर ही था, जिसकी कल घर पर मृत्यु हो गई थी जिसकी मृत्यु मारपीट में लगी चोटों के कारण हुई है। जिस आधार पर मुकदमा मे धारा 103 बीएनएस के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है।आरोपी सोमचन्द पुत्र प्रेम चन्द निवासी गांव खारा व उनकी पत्नी नेहा को गिरफ्तार किया गया।

Related Post