Breaking
Wed. Oct 28th, 2026

संदिग्ध हालत में सतौन के समीप जंगल में लटका मिला शव

संदिग्ध हालत में सतौन के समीप जंगल में लटका मिला शव
Oplus_131072

पांवटा साहिब पुलिस उप मंडल के तहत राजबन पुलिस चौकी के अर्तगत के समीप नाड़ी गांव के साथ लगते जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति पेड़ पर लटका मिला है। शव की पहचान अभी नहीं हो सकी है। शव मफलर से लटका हुआ मिला।
पुलिस के अनुसार वीरवार सुबह जब नाड़ी से ग्रामीण पैदल सतौन की तरफ आ रहे थे तो उन्होंने सतौन पुल से कुछ दूरी पर जंगल में पेड़ से एक शव लटका हुआ देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना राजबन पुलिस चौकी को दी।

सूचना मिलते ही राजबन पुलिस टीम मौके पर पहुंची। और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पांवटा साहिब लाया गया है। लेकिन अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। डीएसपी मानवेन्द्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

Related Post