Breaking
Wed. Oct 28th, 2026

पांवटा में फिर पकड़ा शराब का जखीरा

पांवटा में फिर पकड़ा शराब का जखीरा

पांवटा साहिब पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान चंडीगढ़ नंबर की एक होंडा सिटी कार से 13 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस के अनुसार जब पुलिस टीम प्रभारी पुलिस थाना पांवटा साहिब के साथ गश्त कर रही थी। तो ब्रदीपुर चौक पर गाडी नम्बर CH03Z-6951 होण्डा सिटी को रोका। इसके बाद जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें अंग्रेजी शराब बरामद हुई। चैकिंग में गाडी की डिक्की मे से 13 गत्ता पेटीयां शराब अंग्रेजी 12 पेटी ROYAL STAG व एक पेटी IMPEREAL BLUE कुल 156 बोतले अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

पुलिस ने चालक प्रिन्स पुत्र अशोक कुमार निवासी गांव भुंगरनी डा0 शिवपुर तहसील पांवटा साहिब जिला सिरमौर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस थाना पांवटा साहिब में उपरोक्त आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया है व अन्वेषण जारी है।

Related Post