Breaking
Wed. Oct 28th, 2026

राष्ट्रीय महासचिव के सामने पांवटा कांग्रेस गुटबाजी ; कई गुट

राष्ट्रीय महासचिव के सामने पांवटा कांग्रेस गुटबाजी ; कई गुट
Oplus_131072

पांवटा साहिब : कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और हिमाचल कांग्रेस के सह प्रभारी विदित चौधरी ने आज पांवटा में शिलाई और पांवटा मंडल कांग्रेस की बैठक लेने पहुंचे थे। लेकिन इनके स्वागत में ही पांवटा कांग्रेस की गुटबाजी सामने आई। एक तरफ पूर्व विधायक किरणेश जंग ने अपने समर्थकों के साथ रेस्ट हाऊस में स्वागत किया। तो इस दौरान लांबा समर्थक भी पहुंच गए। लांबा समर्थकों ने नारेबाजी भी की। इसके बाद सहप्रभारी ने पांवटा साहिब विश्राम गृह में कांग्रेस के अलग अलग गुट से बंद कमरे में बात की। पांवटा साहिब कांग्रेस में लांबा और किरणेश जंग के अलावा कई गुट है। जो अपना अपना पक्ष सह प्रभारी के सामने रख रहे है।
सब अपने अपने गुट से मंडल अध्यक्ष चाहते है।

Related Post