Breaking
Thu. Mar 5th, 2026

विकासनगर MC चेयरमैन पद पर बीजेपी ने जौनसारी बेटी को मैदान में उतारा

विकासनगर MC चेयरमैन पद पर बीजेपी ने जौनसारी बेटी को मैदान में उतारा
Oplus_131072

विकासनगर : भाजपा ने विकासनगर नगरपालिका चेयरमैन पद के लिए जौनसारी बेटी को बीजेपी ने मैदान में उतारा हैं। ये सीट ST वर्ग के लिए आरक्षित हो गई थी। वैश्य समाज की बहु और जौनसार बावर की बेटी पूजा चौहान गर्ग को भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है। इस सीट पर वैश्य समाज की जबरदस्त राजनीतिक पैठ रही है।

पूजा चौहान गर्ग के ससुर मोहन लाल गर्ग
साहिया मंडी के आढ़त व्यापारी हैं। वह आरएसएस और भाजपा से जुड़े थे। जनजाति क्षेत्र में पूजा चौहान गर्ग आरएसएस और भाजपा को स्थापित करने में उनकी प्रमुख भूमिका रही है। पूजा जौनसार बावर की खत शैली के बढ़ोत गांव की रहने वाली हैं। नियम के तहत जनजाति क्षेत्र की महिला अगर सामान्य जाति में विवाह करती है तब भी वह जनजाति वर्ग की रहती है।

विकासनगर नगर पालिका गठन के बाद से ही अध्यक्ष की सीट पर करीब 25 वर्ष तक वैश्य समाज के नेता काबिज रहे हैं। भाजपा ने पूजा गर्ग को अपना प्रत्याशी घोषित कर जौनसारी जनजाति और वैश्य समाज को एक साथ साधने का प्रयास किया है।

कौन कौन रहा आज चेयरमैन

वर्ष 1971 में चंदन लाल अग्रवाल नगर
पालिका के पहले निर्वाचित अध्यक्ष चुने
गए। वर्ष 1988 में राजकुमार अग्रवाल नगर पालिका अध्यक्ष बने। लेकिन, तीन वर्ष बाद ही उनका निधन होने पर रामशरण चावला कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त हुए। वर्ष 1997 से 2002 तक चंदन लाल अग्रवाल दोबारा नगर पालिका अध्यक्ष चुने गए। 2008 तक रीना अग्रवाल ने कमान संभाली। वर्ष 2013 से वर्ष 2018 के बीच नीरज अग्रवाल तीन और हरफूल महावर दो साल के लिए
अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे। 25 वर्ष तक छोटी सरकार में वैश्य समाज का दबदबा रहा।

Related Post