Breaking
Wed. Jan 14th, 2026

खलबली : द ग्रेट खली के गांव के अरुण ठाकुर के यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बनने से कांग्रेस में क्यों मची खलबली

खलबली : द ग्रेट खली के गांव के अरुण ठाकुर के यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बनने से कांग्रेस में क्यों मची खलबली

सिरमौर के पांचों विधानसभा से कौन चुने गए यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ; किसको कितने वोट , पढ़िए पूरी खबर

पांवटा साहिब: सबसे पहले यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष के चुनाव की बात करते हैं। इस चुनाव से द ग्रेट खली के गांव के अरुण ठाकुर के यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बनने से कांग्रेस में खलबली मचा दी है। इसका कारण है कि जिला सिरमौर के मंत्री, विधानसभा उपाध्यक्ष और कांग्रेस के विधायक समेत कई नेताओं ने पहले ओपी ठाकुर को चुनाव से पहले ही जिला अध्यक्ष चुन भी लिया था।

फाइल फोटो : चुनाव से पहले ही चुन लिया था ओपी ठाकुर को

और इस चुनाव इन नेताओं समर्थन दिया लेकिन ओपी ठाकुर का नामांकन ही रद्द हो गया।

अब यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बने अरुण ठाकुर शिलाई विधानसभा के नेंनीधार पंचायत के धराईना गांव से है, अरुण ठाकुर पिछले 10 वर्षो से भी अधिक अवधि से युवा कांग्रेस से जुड़े है, व शिलाई विधानसभा के यूँका जोन अध्यक्ष, शिलाई विधानसभा यूँका के महासचिव, प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस व शिलाई यूँका के इलेक्टेड अध्यक्ष रह चुके है।

युवा कांग्रेस के चुनाव मे जिला सिरमौर के अध्यक्ष का चुनाव अरुण ठाकुर ने एक तरफा जीत हासिल कि है।अरुण ठाकुर को 8820 वोट मिले है व उनके प्रतिद्वंदी विक्रम सिंगटा को मात्र 316 वोट पर ही संतुष्टि करनी पड़ी।

अरुण ठाकुर 8514 कि जीत के साथ 12 जिलों मे सबसे अधिक वोटो से जितने वाले अध्यक्ष बने है। अरुण ठाकुर नें अपनी जीत पर लोकसभा के विपक्ष के नेता व पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी का धन्यवाद व आभार जताया है क्योंकि आज अगर वह जिला अध्यक्ष चुने बने है तो राहुल गांधी की सोच के कारण ही सम्भव हो पाया है जिन्होंने यूँका मे चुनाव प्रणाली को लागु किया है।अरुण ठाकुर के अपनी जीत का श्रेय सभी युवा साथियो को दिया है जिनकी मेहनत के कारण ही इतने वोट उन्हें मिले।

किस विधानसभा से कौन बना अध्यक्ष

युवा कांग्रेस के चुनाव मे शिलाई विधानसभा से अध्यक्ष के पद पर राजेन्द्र कुमार राणा जीते है उन्हें 2722 वोट मिले है व नेतर सिंह को 1294 वोट मिले व यह उपाध्यक्ष चुने गए।

पांवटा साहिब मे मोहित सैनी 997 वोट लेकर अध्यक्ष बने व करण चौहान 218 वोट लेकर उपाध्यक्ष बने।

नाहन मे अमन 606 वोट लेकर अध्यक्ष चुने गये व रजत 69 वोट हासिल कर के उपाध्यक्ष बने।

रेणुका विधानसभा क्षेत्र मे अध्यक्ष पद पर अजय चुने गये, रेणुका मे सिर्फ एक ही उमीदवार नें चुनावी आवेदन किया था।

पच्छाद विधानसभा मे विक्रम नें 1498 वोट लेकर अध्यक्ष बने व राहुल को 1258 वोट लेकर उपाध्यक्ष चुने गये

Related Post