Breaking
Tue. Oct 27th, 2026

अब पांवटा में एक खंडहर भवन से बाहर निकल जायेगे जवान

Oplus_131072


जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में आज होम गार्ड के जवान खंडहर से बाहर निकल जायेगे । पिछले लंबे समय से होम गार्ड के जवान का ऑफिस खंडहर में चल रहा था। आज राज्य स्तरीय समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने होम गार्ड वाहिनियों के प्रशिक्षण केंद्र के शिमला सिरमौर, मंडी जिला के विभिन्न कई नव निर्मित भवनों का भी उद्घाटन किया। साथ ही विभाग द्वारा लगाई गई विभिन्न प्रदर्शनियों का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल्य, पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष रघुवीर सिंह बाली सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Post