Breaking
Wed. Oct 28th, 2026

शिक्षक ओम लता के निधन पर शिक्षक जगत में गहरा शोक

शिक्षक ओम लता के निधन पर शिक्षक जगत में गहरा शोक

हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ जिला सिरमौर, पूर्व में विज्ञान अध्यापिका और वर्तमान में अंग्रेजी की प्रवक्ता ओम लता गुलाटी की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

ओम लता गुलाटी एक सौम्य, कर्तव्यनिष्ठ , मिलनसार और सदा मुस्कुराने वाली अध्यालिका सदा के लिए इस दुनिया से विदा हो गई। पांवटा शिलाई मार्ग पर बद्रीपुर के नजदीक अध्यापिका को एक क्रेन ने कुचल दिया। डाक्टरों के द्वारा पीजीआई के लिए रेफर किया गया था लेकिन रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
प्रदेश महिला विंग अध्यक्षा शालू परमार, प्रदेश सलाहकार अजय शर्मा,जिला अध्यक्ष मोहन लाल शर्मा, महासचिव अनिल शर्मा, राजेश शर्मा ,निशिकांत, अजय शर्मा ,भूपेंद्र शर्मा, मंगलेश्वर, निशा बंसल ,राजकुमार पराशर धनंजय सैनी, चत्तर सिंह, सर्वजीत कौर, प्रतिभा पांडे सुमति शर्मा एवं समस्त जिला कार्यकारिणी शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करता है एवं भगवान से प्रार्थना करता है कि परिवार को इस सदमे से उभरने की शक्ति दे।

Related Post