Breaking
Mon. Nov 2nd, 2026

आंज भोज के भरली आगरों पंचायत के युवक की छत से गिरने से मौत

आंज भोज के भरली आगरों पंचायत के युवक की छत से गिरने से मौत
Oplus_131072


हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के पांवटा साहिब तहसील के आंज भोज के एक युवक की छत से पैर फिसलने से गिरकर मौत हो गई। युवक का शव पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। युवक सतोंन में किसी मकान में काम कर रहा था।
जानकारी के अनुसार पप्पू पुत्र गीता राम निवासी गाँव भरली डाकघर शिवा तहसील पांवटा साहिब उम्र 33 वर्ष शिलाई विधानसभा के अन्तर्गत सतौन में काम करते हुए पैर फिसलकर गिर गया पांवटा अस्पताल लाया गया जहाँ डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना प्रभारी पुरूवाला राजेश पॉल ने मामले की पुष्टि की है और इस मामले की जांच की जा रही है।

Related Post