Breaking
Thu. Nov 5th, 2026

हिमाचल के शहीद का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

हिमाचल के शहीद का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
Oplus_131072

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए राकेश कुमार (42) का आज हिमाचल प्रदेश के मंडी में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम
संस्कार किया गया। शहीद को उनके 9 साल के बेटे ने मुखाग्नि दी।

इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। उनका पार्थिव शरीर आज ही उनके पैतृक गांव मंडी के बरनोग पहुंचा था। शव आते ही परिजन और रिश्तेदार उससे लिपट कर रोने लगे। आसपास
के सैकड़ों लोग भी पहुंचे थे। शहीद का पार्थिव शरीर आते ही लोग ‘शहीद अमर रहे’ और ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष करने लगे थे।

Related Post