Breaking
Tue. Jan 13th, 2026

प्रदेश कांग्रेस कमेटी भंग ; इस सर्जरी की जरूरत क्यों पड़ी ?

प्रदेश कांग्रेस कमेटी भंग ;  इस सर्जरी की जरूरत क्यों पड़ी ?
Oplus_131072

शिमला : कांग्रेस हाईकमान ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भंग कर दिया है। एआईसीसी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बुधवार शाम इसे लेकर पार्टी आदेश जारी किए हैं।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भंग करने के प्रस्ताव को स्वीकृत कर लिया है। पीसीसी का नया अध्यक्ष चुने जाने तक प्रतिभा सिंह पार्टी अध्यक्ष बनी रहेगी।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में राज्य की सभी 4 सीटें हारने बाद से लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सर्जरी की अटकलें लगाई जा रही थीं। इसे
लेकर प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी सहमत थी कि पार्टी में विभिन्न पदों पर बैठे निष्क्रिय पदाधिकारी को बाहर करके, निष्ठावान लोगों को जगह दी
जाए।

इसके चलते उन्होंने एक लिस्ट भी हाईकमान को सौंपी थी। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार के
बावजूद भी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद पूर्व सांसद पीएल पुनिया और सांसद
रजनी पाटिल की अगुवाई में गठित फैक्ट कमेटी ने भी प्रदेश में कांग्रेस में गुटबाजी के कारण प्रदेश में संगठन में बदलाव की सिफारिश की थी।

ऐसा माना जा रहा है कि उनकी सिफारिशों के
आधार पर भी यह फैसला हुआ है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव के बाद कई कार्यकर्ताओं के निवेदन से उन्हें संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दी गई थी। संगठन के कुछ सदस्य सरकार में एडजस्ट हो गए। ऐसे में पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारी नहीं मिल पा रही थी। अब पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं को
संगठन में जिम्मेदारी दी जाएगी।

Related Post