Breaking
Thu. Apr 9th, 2026

आज दिनभर की खबरे एक साथ 1 द स्कॉलर्स होम स्कूल में पहुंचे खिलाड़ी, 2 नशा भगाओ,खेल बढ़ाओ प्रतियोगिता 3 भरली में पर्यावरण जागरूकता 4,द रोज़ ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल में रक्तदान शिविर का आयोजन

आज दिनभर की खबरे एक साथ  1 द स्कॉलर्स होम स्कूल में पहुंचे खिलाड़ी, 2 नशा भगाओ,खेल बढ़ाओ प्रतियोगिता 3 भरली में पर्यावरण जागरूकता 4,द रोज़ ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल में रक्तदान शिविर का आयोजन
Oplus_131072

पांवटा साहिब: द स्कॉलर्स होम स्कूल में शतरंज के खिलाड़ी पहुंच गए हैं। स्कूल प्रधानाचार्य अभिषेक शर्मा ने बताया कि द स्कॉलर्स होम स्कूल के प्रांगण में हिमाचल प्रदेश स्टेट चेस एसोसिएशन के सौजन्य से 26 अक्टूबर और 27 अक्टूबर 2024 को अंडर- 13 स्टेट चेस चैंपियनशिप 2024 (बॉयज एंड गर्ल्स) का आयोजन किया गया है जोकि जिला सिरमौर चेस एसोसिएशन के द्वारा आयोजित किया गया है

इस शतरंज प्रतियोगिता में भिन्न-भिन्न स्थानों से आए बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस शतरंज प्रतियोगिता को संचालित करने में शैलजा ठाकुर (टूर्नामेंट डायरेक्टर), राजेंद्र सिंह (ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री), रोमित वर्मा (चीफ़ आर्बिटर), आशीष ठाकुर (एच पी एस सी ए ट्रेजर), अमित शर्मा (एग्जीक्यूटिव मेंबर), सुशील गर्ग (अकोमोडेशन), विवेक शर्मा (जिला एडवाइजर), आशीष कुमार (एग्जीक्यूटिव मेंबर), हितेश फांडा (एग्जीक्यूटिव मेंबर) ने अपना भरपूर सहयोग दिया।
=======
महाविद्यालय भरली में पर्यावरण जागरूकता शिविर

महाविद्यालय भरली में एनएसएस यूनिट के द्वारा नेहरू युवा केंद्र के साथ मिलकर एक पर्यावरण जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विशिष्ट अतिथि तथा मुख्य वक्ता के रूप में नेहरू युवा केंद्र नहान के लेखा और कार्यक्रम अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने महाविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवियों को पर्यावरण को सुरक्षित रखने, पेड़ को बचाने, अपने आस पास स्वास्थ रखने तथा जंगल में लगी आग को बुझाने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने माई भारत पोर्टल पर भी खुद को रजिस्टर करने के लिए छात्रों को प्रेरित किया। यह कार्यक्रम एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सुशील तोमर के देखरेख मे सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉo जगदीश चौहान, प्रोo टी एच चौहान, डॉo दीपाली भंडारी तथा स्वाती चौहान उपस्थित रहे।

=======
“नशा भगाओ, खेल बढ़ाओ” – आठवां हिमाचल लेवल ग्रामीण वॉलीबॉल कप,

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में नवयुवक मण्डल “एकता की जंग” भगानी द्वारा आयोजित हिमाचल लेवल ग्रामीण वॉलीबॉल कप फिर से दस्तक दे रहा है। इस खेल का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना और नशे के खिलाफ जनजागरूकता फैलाना है।

इस वर्ष के आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में सिरमौर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विशाल वालिया हिस्सा लेंगे, जबकि समापन समारोह में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग मुख्य अतिथि होंगे। साथ ही सम्मानित अतिथियों में ई.आर. दलीप तोमर (इंजीनियर, पीडब्ल्यूडी विभाग पांवटा साहिब) शामिल रहेंगे।
वहीं प्रतियोगता का समापन समाज सेवी विशाल वालिया,ओर प्रदीप चौहान भगानी जॉन कांग्रेस अध्यक्ष करेंगे।

प्रथम पुरस्कार: ₹11,000 + ट्रॉफी
द्वितीय पुरस्कार: ₹5,100 + ट्रॉफी
प्रवेश शुल्क: ₹600
नियम और शर्तें:

1. प्रतियोगिता में केवल हिमाचल प्रदेश के ग्राम के खिलाड़ी ही मान्य होंगे।
2. सभी हिमाचली संस्थानों के खिलाड़ी पात्र हैं।
3. नियमों का उल्लंघन करने पर टीम बाहर की जाएगी।
4. सभी खिलाड़ियों को दो पहचान पत्र लाना अनिवार्य है।
5. एंट्री सुबह 10 बजे तक दर्ज कराई जाए।
6. हारी हुई टीम का कोई भी खिलाड़ी अन्य टीम से नहीं खेल सकता।
7. सभी मैच नॉकआउट प्रणाली पर खेले जाएंगे।
8. कमेटी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होगा। अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:

9736818017
7807376190
8580868205

खेल प्रेमियों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस खेल महोत्सव का हिस्सा बनें और खेल का आनंद उठाएं! आइए, खेल के प्रति अपने उत्साह को बढ़ावा दें और “नशा भगाओ, खेल बढ़ाओ” के संदेश को सफल बनाएं!
वहीं जानकारी देते हुए कल्ब सचिव रफीक अहमद और कल्ब संयोजक मोहब्बत अली ने कहा कल्ब का यह लगातार 8 वा टूर्नामेंट है।जिसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे दूर रखना है। युवाओं की खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना है।
======
द रोज़ ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल में रक्तदान शिविर का आयोजन

पांवटा साहिब की रोटरी सखी द्वारा 26 अक्तूबर को द रोज़ ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में रोटरी सखी की अध्यक्ष डॉ. हरलीन कौर, डॉ. नीना सबलोक, रोटेरियन कृष्ण शर्मा, रोटेरियन गगनप्रीत, डॉ. कमल साहू और डॉ. पीयूष गोयल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती ममता सैनी ने कहा, “रक्तदान महादान है, और हमें इसके लिए नियमित रूप से प्रयास करने चाहिए।”

मान्या चैरिटेबल ब्लड सेंटर द्वारा रक्त संग्रह किया गया। स्कूल के डायरेक्टर श्री ललित शर्मा ने कहा, “हमें गर्व है कि हमने 62 यूनिट रक्त संग्रहित किया।”

स्कूल की डायरेक्टर एकेडमिक्स श्रीमती अन्जू अरोरा ने भी रक्तदान किया और कहा, “रक्तदान करना हमारा नैतिक कर्तव्य है, और हमें इसके लिए आगे आना चाहिए।”

इस शिविर का आयोजन समाज में रक्तदान के महत्व को बढ़ावा देने के लिए किया गया था।

Related Post