Breaking
Thu. Apr 9th, 2026

पांवटा साहिब में आंगनबाड़ी केंद्रों में भरे जाने है पद

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, हिमाचल प्रदेश की अधिसूचना संख्या SJE-A- (F) 1/1/2016 दिनांक 24.08.2023, 29.02.2024 का अनुसरण करते हुए इस परियोजना के अर्न्तगत आंगनवाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया आरम्भ की जाती हैं। जिसके लिए पात्र
महिला उम्मीदवार सादे कागज पर आवेदन पूर्ण वांछित सत्यापित दस्तावेजों सहित इस कार्यालय में दिनांक 14.11.2024 शाम
5.00 बजे तक जमा करवाये।

आंगनवाडी कार्यकर्ताओं / आंगनवाड़ी सहायिकाओं को प्रतिमाह सरकार द्वारा समय-समय पर निर्धारित दर पर मानदेय देय होगा। जिन आंगनबाड़ी केंद्र में पद भरे जाने है उनमें कुंजा मंतरालियों, पल्होडी,अकालगढ़, बेहडेवाला, बद्रीपुर और शिल्ला के शिमलधार है।

पात्रता शर्ते :
1. उक्त पदों हेतू केवल महिला उम्मीदवार ही पात्र है तथा वह हिमाचल का स्थाई निवासी होनी चाहिए जिसका
प्रमाण पत्र तहसीलदार / नायव तहसीलदार / कार्यकारी दण्डाधिकारी द्वारा जारी किया गया हो।
2. अभ्यार्थी की आयु आवेदन की अन्तिम तिथि के दिन 18वर्ष से कम और 35 वर्ष से अधिक न हो।

3. आंगनवाडी केन्द्र शिमलधार हेतू अभ्यार्थी सम्बन्धित आंगनवाड़ी केन्द्र के संग्रहण क्षेत्र (Feeder Area) की
निवासी हो व उसका परिवार सम्बन्धित आंगनवाडी केन्द्र के परिवार सर्वेक्षण रजिस्टर में दर्ज परिवारों की सूची
में शामिल हो तथा परिवार में उसका नाम भी दर्ज हो। आंगनवाडी केन्द्र मंतरालियों, पल्होडी-2, अकालगढ़ व
बद्रीपुर के लिए संग्रहण क्षेत्र (Feeder Area) सम्बन्धित सम्पूर्ण ग्राम पंचायत होगी।
4. अभ्यार्थी के परिवार की समस्त स्त्रोतों से बार्षिक आय 50,000/- (पच्चास हजार रूपये) से अधिक न हो तथा
आय प्रमाण पत्र तहसीलदार / नायव तहसीलदार / कार्यकारी दण्डाधिकारी द्वारा जारी किया गया हो। यदि
कार्यरत आंगनवाड़ी सहायिका आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पद हेतु आवेदन करती है तो उसके परिवार की वार्षिक
आय की गणना में उसे आंगनवाड़ी सहायिका के रूप में मिलने वाले मानदेय की गणना से छूट मिलेगी।
5. आंगनवाड़ी सहायिका के पद हेतू अभ्यार्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड / संस्थान से न्यूनतम बाहरवीं (10+2)
कक्षा उतीर्ण होना अनिवार्य है।
अभ्यार्थियों के ध्यानार्थ
1. आवेदन पत्र पर आवेदित पद व आंगनवाडी केन्द्र का नाम स्पष्ट रूप से अंकित होना चाहिये।
2. जिस आंगनवाडी केन्द्र हेतू आवेदन किया है उस आंगनवाडी केन्द्र के संग्रहण क्षेत्र (Feeder Area) की स्थाई
निवासी होने का प्रमाण पत्र जो सम्बंधित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता / प्रभारी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा जारी किया
गया हो. आवेदन पत्र के साथ संलग्न होना चाहिये।
3. बाहरवी (10+2) कक्षा उतीर्ण करने का प्रमाणपत्र आवेदन पत्र के साथ संलग्न होना चाहिये।
4. उच्च शैक्षणिक योग्यता के प्रमाणपत्र यदि हों तो उसे आवेदनपत्र के साथ संलग्न करें।
5. तहसीलदार / नायव तहसीलदार / कार्यकारी दण्डाधिकारी द्वारा जारी किया गया आय प्रमाणपत्र जोकि अभ्यर्थी के
परिवार की पारिवारिक स्थिति को दर्शाने वाले पंचायत परिवार रजिस्टर की नकल के आधार पर परिवार के
नाम से जारी किया गया हो, आवेदनपत्र के साथ संलग्न करें।
6. सक्षम अधिकारी द्वारा जारी आंगनवाडी कार्यकर्ता / मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता / आंगनवाड़ी सहायिका का अनुभव
प्रमाणपत्र, यदि हो तो उसे आवेदनपत्र के साथ संलग्न करें।
7. स्टेट होम / बालिका आश्रम की प्रवासिनी / अनाथ / विधवा / निराश्रित / तलाकशुदा / विवाहित महिला जिसका पति
पिछले सात साल से लापता है और लापता होने की प्राथमिकी सम्बंधित थाना में दर्ज हो / परित्यक्ता जो अपनी
माता पिता के साथ रह रही है /एकल नारी होने का सक्षम अधिकारी द्वारा जारी प्रमाणपत्र यदि हो तो उसे
आवेदनपत्र के साथ संलग्न करें।
8. तहसीलदार द्वारा जारी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति या अन्य पिछड़ा वर्ग से सम्बंधित परिवार से
सम्बन्ध रखने का प्रमाणपत्र यदि हो तो उसे आवेदनपत्र के साथ संलग्न करें।
9. चिकित्सा बोर्ड (Medical Board) द्वारा जारी 40% या उससे अधिक दिव्यांगता सम्बंधी प्रमाणपत्र, यदि हो तो
उसे आवेदन पत्र के साथ संलग्न करें दिव्यांगता आवेदित पद के कर्तव्यों के निर्वहन में बाधक नहीं होनी
चाहिये।

Related Post