Breaking
Fri. Apr 10th, 2026

शतरंज के इन विजेता खिलाड़ियों को मिला पुरस्कार

शतरंज के इन विजेता खिलाड़ियों को मिला पुरस्कार
Oplus_131072

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब के द स्कॉलर्स होम स्कूल पांवटा साहिब में अंडर-13 राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का समापन हो गया। लड़कों के वर्ग में हमीरपुर अतिक्ष ठाकुर व लड़कियों के वर्ग
में शिमला की हिया शर्मा चैंपियन रहीं।

मुख्य अतिथि डॉ. एनपीएस नारंग और
विशिष्ठ अतिथि ऑलइंडिया चेस फेडरेशन के
सह सचिव संजीव ठाकुर ने विजेताओं को सम्मानित किया।

द स्कॉलर्स होम स्कूल के शारीरिक प्रशिक्षक
(एचओडी) डॉ. कुलदीप कुमार ने कहा कि प्रतियोगिता में प्रदेशभर के 135 खिलाड़ियों ने भाग लिया। लड़कों के वर्ग में हमीरपुर के अतिक्ष प्रथम
स्थान पर रहे। इसके अलावा चंबा के शिवम ठाकुर दूसरे, सिरमौर के माधव गर्ग तृतीय, मंडी के आर्युष ठाकुर चौथे और मंडी के समर्थ सोनी
पांचवें स्थान पर रहे हैं। लड़कियों के वर्ग में शिमला की हिया शर्मा प्रथम रहीं। इसके अलावा कांगड़ा की सान्वी परिहार दूसरे, कुल्लू की आर्यही कश्यप तृतीय, कांगड़ा की ईशाना शर्मा चौथे और सिरमौर की तेजस्वी पांचवें स्थान पर रहीं।

Related Post