Breaking
Wed. Jul 29th, 2026

मालिक बचाने को खूंटा उखाड़कर भालू से भिड़े बैल

Oplus_131072

हिमाचल प्रदेश के चंबा के नहनोई में बैलों ने अपने मालिक की भालू से रक्षा करने का मामला प्रकाश में आया है। पोते हासम ने बताया कि वह और उसका दादा नूर जमाल (75) शुक्रवार रात सो रहे थे। रात को करीब भालू आ धमका। भालू ने दादा नूर जमाल पर हमला कर दिया। इससे उनके चेहरे और पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं। भालु उन्हें घसीटकर बाहर ले जाने लगा तो बाहर बंधे उनके दोनों बैलों खूंटा उखाड़कर उनकी जान बचाने के लिए सामने आ गए।
दोनों बैलों ने सींग मारकर भालूको पहले पटक दिया और उसके बाद करीब 50 मीटर तक भगाया। पता चलने पर शनिवार सुबह अन्य परिजन मौके पर
पहुंचे और दादा को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज ले गए। अगर बैलों ने समय रहते भालू पर हमला न किया होता तो वह दादा को ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता था।

Related Post