सभी सुहागिनो को करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं।
भारत विकास परिषद ने करवा चौथ का त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया, इस कार्यक्रम में संस्था के लगभग 45 सदस्यों ने भाग लिया, कार्यक्रम का संचालन सुमन गुप्ता द्वारा किया और कार्यक्रम की शुरुआत शाखा अध्यक्ष अनिल कुमार सैनी, सचिव नीरज उदवानी, कोषाध्यक्ष नीरज गुप्ता, महिला संयोजिका डा.भूपेश धीमान, डा.शैल सहगल द्वारा दीप प्रज्वलित और वन्देमातरम से की गई, यह त्यौहार भारत विकास परिषद पाँवटा साहिब द्वारा “हमारी संस्कृति हमारी विरासत” के तहत मनाया गया।
भारत विकास परिषद के अध्यक्ष अनिल कुमार सैनी ने आये हुए सभी सदस्यों का अभिनन्दन और स्वागत किया, महिला सायोजिका डॉ० भूपेश धीमान द्वारा करवा चौथ त्यौहार के बारे मे बताया कि करवा चौथ सनातन धर्म का एक प्रमुख त्योहार है जो शास्त्रों के अनुसार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चन्द्रोदय व्यापिनी चतुर्थी को मनाया जाता है। इस पर्व पर सुहागिन स्त्रियाँ पति की दीर्घायु, स्वास्थ्य एवं सौभाग्य की प्राप्ति के लिए निराहार रहकर चन्द्रोदय की प्रतीक्षा करती हैं और शाम को चंद्रमा दर्शन के उपरांत भोजन करती हैं।
इस कार्यक्रम मे सभी सदस्यों और मातृशक्ति ने कैंडल गेम, अंताक्षरी, सांस्कृतिक प्रोग्राम के साथ साथ डांस परफॉर्मेंस का कार्यक्रम भी किया गया, सभी महिला प्रतिभागियों को बहुत सारे गिफ्ट मिले हर महिला ने हर खेल में प्रतिभागिता निभाई और सभी महिलाओं को करवा चौथ के गिफ्ट भेंट स्वरुप दिये गए
इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष अनिल कुमार सैनी, नीरज उदवानी सचिव, नीरज गुप्ता कोषाध्यक्ष, प्रांत संगठन सचिव नीरज गोयल, महिला संयोजिका डा. भूपेश धीमान, अरूण शर्मा उपाध्यक्ष, हरविंद्र कुमार उपाध्यक्ष, हेमंत जैन उपाध्यक्ष, अश्वनी चौहान, राम गोपाल गुप्ता,अक्षत गुप्ता,विपुल सैनी, महिला सह संयोजिका वीना गौड,मिनाक्षी सैनी, प्रियाशा सैनी, रजनी गुप्ता, एकता गोयल, नम्रता जैन, सोनिया अरोड़ा, अर्चना उधवानी, गीता पवार,डा.संजीव सहगल, डा.शैल सहगल, प्रमोद गौड, शिल्पी गोयल,पायल धीमान, सीमा चौहान, अंजलि मित्तल, नवीन मित्तल और भारत विकास परिषद की पुरुष एवं महिला सदस्य मौजूद रही।

