Breaking
Wed. Sep 16th, 2026

हिजबुल्लाह ने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के घर पर किया ड्रोन हमला

हिजबुल्लाह ने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के घर पर किया ड्रोन हमला
Oplus_131072

हिजबुल्लाह ने शनिवार को इजराइल
के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के घर
पर ड्रोन हमला किया। टाइम्स ऑफ
इजराइल के मुताबिक इजराइल के
प्रधानमंत्री ऑफिस ने भी इसकी पुष्टि
की है। PMO ने कहा कि जब हमला
हुआ तब PM नेतन्याहू और उनकी
पत्नी सारा घर पर नहीं थे। फिलहाल
इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
इजराइली डिफेंस फोर्स (IDF) ने कहा
कि शनिवार को लेबनान से इजराइल पर
3 ड्रोन दागे गए। इनमें से एक कैसरिया
शहर में एक इमारत पर गिरा। कैसरिया
इजराइली PM नेतन्याहू का पैतृक घर
है।

Related Post