शिमला : हिमाचल प्रदेश के शिक्षा विभाग ने युवाओं को नौकरी का अवसर देने के लिए एक विज्ञापन जारी किया गया है। इस विज्ञापन में शिक्षक को कम और चौकीदार को ज्यादा वेतन
देने की बात कही गई है।
अब इसको लेकर सोशल मीडिया पर खूब विवाद हो गया है। इस मामले में चंबा के डिप्टी डायरेक्टर एजुकेशन ने कहा कि शिक्षक की नियुक्ति पार्ट टाइम के लिए होनी है, जबकि चौकीदार फुल टाइम रखा जाना है। इसलिए टीचर का मानदेय कम है।
चंबा जिला के भरमौर के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय द्वारा एक विज्ञापन जारी किया गया है। जिसमें पार्ट टाइम टीचर और चौकीदार के लिए आवेदन मांगे गए। इसमें पार्ट टाइम टीचर को 8450 रुपए और चौकीदार को 10630 रूपए दिए जाएंगे।
हिमाचल में न्यूनतम दिहाड़ी 400 रुपए है। इस हिसाब से कम से कम 12 हजार रुपए
मानदेय होना चाहिए। मगर शिक्षा विभाग के इस विज्ञापन के अनुसार, न तो टीचर और न ही चौकीदार को न्यूनतम मानदेय दिया जा रहा है।
हैरानी इस बाकी है कि इस साल के शुरुआत में भी सरकार ने पार्ट टाइम भर्तियों की बात कही थी। तब बेरोजगारों के विरोध के बाद सरकार ने यह फैसला वापस ले लिया था। मगर अब शिक्षा विभाग का यह विज्ञापन कई सवाल खड़े कर रहा है। हिमाचल हाईकोर्ट भी कई बार ऐसी भर्तियों पर आपत्ति जता चुका है।पार्ट टाइम टीचर के लिए बीएससी, एमएससी, बीएड के साथ टेट परीक्षा (टीचर एलिजिबिलिटेस्ट) पास होना जरूरी किया ग
है।जबकि चपरासी के लिए 10 पास निर्धारित की गई है।

