Breaking
Thu. Jun 4th, 2026

नशे से दूर रहकर सामाजिक कार्यों और खेलों तरफ दे ध्यान : डीएसपी

नशे से दूर रहकर सामाजिक कार्यों और खेलों तरफ दे ध्यान : डीएसपी

जिला सिरमौर की ग्राम पंचायत डोबरी सालवाला में आयोजित ऐतिहासिक एवं प्रसिद्ध नाग देवता मेले की सांस्कृतिक कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि डीएसपी पहुचे। इस मौके पर डीएसपी प्रणव चौहान और उनके साथ विशिष्ठ अतिथि प्रदीप चौहान का मेला कमेटी ने जोरदार स्वागत किया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा लोगो को नशे से दूर रहकर अपना ध्यान सामाजिक कार्यों और खेलों की तरफ देना चाहिए। साथ ही लोगों को आश्वासन भी दिया कि पुलिस आपके साथ है। उन्होंने नवयुवक मंडल को कार्यक्रम आयोजन पर मुबारक बाद दी।

इस दौरान उनके साथ भंगानी जोन अध्यक्ष प्रदीप चौहान, पंचायत प्रधान प्रेम सिंह लायक राम चौहान नवयुवक मंडल प्रधान मुनु डिंपी राजेश शर्मा मदन चौहान पमि शर्मा सुनील तपु राकेश मोहन सोहन सिंह आदि थे

Related Post