Breaking
Sun. Apr 19th, 2026

डिफेंस कॉलोनी फिर बनी विजेता

डिफेंस कॉलोनी फिर बनी विजेता

Oplus_131072
पांवटा साहिब की डिफेंस कॉलोनी में रविवार शाम को वॉलीबाल के खेले गए फाइनल के रोमांचक मुकाबले में डिफेंस कॉलोनी ने गोजर की टीम को 2-0 हराकर ट्राफी जीती। दो दिन चली इस प्रतियोगिता में अलग अलग मुकाबले में मुख्य अतिथि शामिल हुए। इसमें तहसीलदार ऋषभ शर्मा भी पहुंचे। इसके बाद पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी भी मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। उनके साथ मंडल अध्यक्ष रमेश तोमर भी साथ रहे।
Oplus_131072

इससे पहले शनिवार को 40+ के खिलाड़ीयों के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। 40 साल पार चुके खिलाड़ीयों ने भी वॉलीबाल का बेहतरीन प्रदर्शन किया। और जीत हासिल की। उन्होंने इस तरह की प्रतियोगिताओं का भविष्य में आयोजन किया जाएगा। डिफेंस कॉलोनी में ज्यादातर सेवानिवृत्ति सैनिक है। जो खुद को फिट रखने के लिए रोज अभ्यास करते हैं। इस अभ्यास के चलते डिफेंस कॉलोनी की टीम कई जगह विजेता बनी है। इस बार डिफेंस कॉलोनी की ओर से खुद टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।

इस मौके पर कॉलोनी के अध्यक्ष लाल सिंह, मंदिर समिति के अध्यक्ष बहादुर सिंह, क्लब के अध्यक्ष कुँवर चौहान, बलदेव राणा, अर्जुन चौहान, नेत्र चौहान,जय प्रकाश ,नरेश, विजय तोमर, देव राज पुंडीर,नरेश पुंडीर, डी.एस.तोमर,ललित तोमर, कुलदीप तोमर और दिनेश शर्मा आदि मौजूद थे।

Related Post