पांवटा साहिब: दिल में जज्बा हो, जुनून हो तो उम्र कोई मायने नहीं रखती। 40 साल पार चुके खिलाड़ीयों ने वॉलीबाल में बेहतरीन प्रदर्शन किया। शनिवार डिफेंस कॉलोनी में खेले गए रोमांचक मुकाबले में डिफेंस कॉलोनी ने यमुना नगर की टीम को हराकर 40+ के खिलाड़ी विजेता बने। इससे पहले डिफेंस कॉलोनी की ओर से आयोजित दो दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभांरभ समाजसेवी और सेवानिवृत शिक्षक बहादुर सिंह तोमर ने किया।
शनिवार को 40 साल से अधिक उम्र की प्रतियोगिता में आज हुए मुकाबले में डिफेंस ए टीम ने जामना को, फ्रेंड्स ने डिफेंस सी टीम को हराया। यमुनानगर ने डाक पत्थर को हराया। आज ओपन के मुक़ाबले होगें। पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी समापन के मुख्य अतिथि होगें।

