जिला सिरमौर के पांवटा की प्रसिद्ध दवा निर्माता कंपनी saphnix में भंडारे का आयोजन किया। इस भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया। हर साल की तरह इस बार भी भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। और एक साथ मिलकर प्रार्थना की।
नीटू सिंह और सचिन गर्ग ने कहा, “यह
आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं है, बल्कि इससे सामाजिक एकता और सेवा की भावना को बढ़ावा मिलता है। हम हर साल इस परंपरा को और अधिक भव्य रूप देने की कोशिश करते हैं।”

