Breaking
Thu. Jul 30th, 2026

एयर इंडिया की इमरजेंसी लैंडिंग; सभी 141 यात्री सुरक्षित

एयर इंडिया की इमरजेंसी लैंडिंग; सभी 141 यात्री सुरक्षित
Oplus_131072


एयर इंडिया एक्सप्रेस की तिरुचलापल्ली से शारजाह जाने वाली फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हो गई है। सभी 141 यात्री सुरक्षित है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम 5.40 पर उड़ान भरते ही प्लेन के हाइड्रोलिक सिस्टम फेल हो गया था। इसके बाद से ही प्लेन करीब 3 घंटे आसमान में चक्कर काटता रहा।
इसके बाद करीब 8.15 पर प्लेन की सुरक्षित
लैंडिंग करा ली गई। एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट नंबर AXB 613 में 141 पैसेंजर और क्रू
मेंबर सवार थे। खराबी का पता चलते ही एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित कर दी गई। जानकारी के मुताबिक पायलट विमान में मौजूद ईंधन कम करने के लिए आसमान में चक्कर काट रहा था। ताकि विमान को आग से बचाया जा सके।

Related Post