Breaking
Fri. Apr 10th, 2026

सरकार से सैनी कल्याण बोर्ड का अलग से गठन करने की करेगे मांग : अनिल सैनी

सरकार से सैनी कल्याण बोर्ड का अलग से गठन करने की करेगे मांग : अनिल सैनी

आल इंडिया सैनी सेवा समाज ब्लाक पाँवटा साहिब के सैनी समाज की बैठक शिव मंदिर धर्मशाला सम्पन्न हुई। इस मौके पर समाज के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सैनी ने कहा कि जल्दी ही प्रदेश कार्यकारिणी, जिला और ब्लाक कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।समाज ने हिमाचल सरकार से सैनी कल्याण बोर्ड का अलग से गठन करने की मांग भी की।
बैठक में मौजूद सैनी समाज के लोग
उन्होने बताया कि हर साल मेरिट मे आने वाले बच्चों को सम्मानित किया जायेगा, समाज मे गरीब परिवार के बच्चों की पढ़ाई के लिए हरसंभव सहायता की जायेगी, इस अवसर पर बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया जाएगा।

मंच का संचालन सुरेश सैनी व कुलदीप सैनी द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम मे प्रदेश अध्यक्ष अनिल सैनी, सरदार भूपेंद्र सिंह सैनी, कुलदीप सिंह सैनी,रवि सैनी,सुरेश सैनी,विनोद सैनी,पार्षद राजरानी सैनी,पार्षद ममता सैनी,मनजिन्दर सिंह बिक्का, किशोरी लाल सैनी,परमजीत सिंह बंगा, गुरनाम सिंह बंगा, अविनाश सैनी, परमिंदर सैनी, चमन सैनी,हाकम सिंह सैनी,गुरुबख्श सिंह सैनी, इकबाल सिंह सैनी, उषा सैनी, वर्षा सैनी, नीतू सैनी,जसबीर सैनी,रुपिंदर सैनी,विमल सैनी, गुरदियाल सैनी, सुरजीत सैनी,गुरचरण सैनी,हंसराज सैनी, शमशेर सैनी, गुरमीत सैनी, कविता सैनी, भूपेंद्र सैनी, परमजीत कौर, प्रदीप कौर, जगत सैनी, पवन सैनी,आशिश सैनी,विरेन्द्र सैनी,देवराज सैनी,गरीब दास सैनी, काका राम सैनी आदि मौजूद रहे।

Related Post