Breaking
Mon. Sep 14th, 2026

डिफेंस कॉलोनी ने गोजर को हराया, बने विजेता

डिफेंस कॉलोनी ने गोजर को हराया, बने विजेता
Oplus_131072

आंज भोज के राजपुर में शहीद समीर मेमोरियल वॉलीबाल प्रतियोगिता में डिफेंस कॉलोनी ने गोजर को हराकर ट्राफी पर अपना कब्जा जमा लिया।

आयोजक युवा खेल मंच राजपुर पहले दिन शहीद की माता कमला देवी समेत अन्य पांच शहीद परिवारों को सम्मानित किया। पहले दिन मुख्य अतिथि समाजसेवी नितिन शर्मा रहे। दूसरे दिन युवा मोहन चौहान ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।

इसके अलावा नरेश चौहान और फौजी अमित तोमर व विजय तोमर विशिष्ट अतिथि रहे। इस स्पर्धा में 25 से अधिक टीमों ने भाग लिया। दूसरे दिन डिफेंस कॉलोनी ने सालवाला और पागर की टीमों को हराकर अगले चरण में जगह बनाई थी।

Related Post