गुरुनानक मिशन पब्लिक स्कूल में यातायात पर चर्चा आयोजित की गई। डॉ. हरलीन रोटरी अध्यक्ष पांवटा सखी, यातायात प्रभारी राज शर्मा यातायात जागरूकता में भाग लिया। इस मौके पर स्कूल निदेशक जीएस सैनी एवं प्राचार्या चावला ने भी यातायात शिविर में बच्चों को जागरूक किया। इस मौके पर 8वीं से 12वीं तक के बच्चे उपस्थित रहे। डॉ. हरलीन ने बताया कि क्लब स्कूलों के साथ आगे और भी इस तरह के सत्र आयोजित करेगा।

मिशन स्कूल में जागरूकता शिविर का आयोजन

