Breaking
Mon. Sep 14th, 2026

पूर्व सीएम के बयान की निंदा

पूर्व सीएम के बयान की निंदा
Oplus_131072

आल हिमाचल मुस्लिम आरगेनाईजेशन पूर्व मुख्यमंत्री के ब्यान की कड़े शब्दों में निंदा करता है। प्रदेश प्रवक्ता नजाकत अली हाशमी जारी बयान में कहा कि पूर्व सीएम शांता कुमार के बयान तथ्यों के बिलकुल विपरीत तथा समाज को गुमराह करने वाला है क्योंकि मुस्लिम समाज में कोई भी व्यक्ति चार शादियाँ नही करता है और न ही औसतन 2-3 बच्चो से अधिक बच्चे पैदा करता है। बच्चे पैदा करने की यही औसत हिन्दू समाज में भी मौजूद है।

चार शादी की इस्लाम धर्म में इजाजत तो है परन्तु उसकी शर्तों को कोई भी व्यक्ति पूरा नहीं करता इसलिए एक से ज्यादा शादी नही कर सकता।
शांता कुमार को हम चुनौती देते हैं कि वो अपने घटिया ब्यान के समर्थन में आंकड़े पेश करें कि उनकी जानकारी मे कौन मुस्लिम है जिन्होंने चार शादियां की है ‘व 20 बच्चे है। शांता कुमार प्रदेश के संविधानिक पद पर रहे है, फिर भी मुस्लिम समुदाय के प्रति ऐसी मानसिकता रखते है। ये आपको शोभा नहीं देता। भविष्य में यदि आप कोई भी
मुस्लिम समुदाय के बारे मे टिप्पणी की तो सही जानकारी हासिल करके ही बात करें। एक और पाकिस्तान की मांग करने की, भारत का मुसलमान कोई पाकिस्तान नही चाहता।

Related Post