Breaking
Thu. Apr 9th, 2026

जनसैलाब देख विरोधियों के उड़े होश

जनसैलाब देख विरोधियों के उड़े होश

हरियाणा के जगाधरी शहर में भाजपा के कंवरपाल गुर्जर का जलवा 10 साल बाद भी बरकरार है। लोगों ने घरों से व दुकानों से जगह-जगह रोड़ शो पर फूल बरसाए। जगाधरी विधानसभा चुनाव के मतदान में सिर्फ दो दिन बचे हैं, और भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार कंवरपाल गुर्जर ने एक जगाधरी विधानसभा क्षेत्र में एक बार फिर अपनी लोकप्रियता का ज़ोरदार प्रदर्शन किया है।
जगाधरी से भाजपा उम्मीदवार कंवरपाल गुर्जर के समर्थन में आयोजित भव्य पैदल रोड शो ने जगाधरी शहर में भाजपा की राजनीतिक ताकत को और मजबूत कर दिया है।भाजपा उम्मीदवार कंवरपाल गुर्जर ने जगाधरी शहर में श्री नगर खेड़े जी महाराज के चरणों में नतमस्तक होकर आशीर्वाद लिया

**भव्य रोड शो में उमड़ा हजारों का जनसैलाब**

इस रोड शो में हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे, जिन्होंने कंवरपाल गुर्जर के साथ मिलकर भाजपा की नीतियों और उपलब्धियों का जिक्र किया। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने भाषण में भाजपा की सरकार की 10 साल की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए जनता से समर्थन की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा विकास और समर्पण के साथ काम किया है,

**संगठित शक्ति प्रदर्शन**

रोड शो में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक व आमजन शामिल हुए, जिन्होंने भारत माता की जय ,जय हिन्द,मोदी मोदी ,जय श्रीराम के नारे लगाते हुए भाजपा के प्रति अपना समर्थन जाहिर किया। जगाधरी शहर में निकले इस शो ने पूरे जगाधरी शहर में धूम मचा दी, जहां हर तरफ भाजपा के झंडे लहराते दिखे। जगाधरी शहर के लोगों ने भी इस मौके पर कहा कि यह केवल चुनावी रोड़ शौ नहीं, बल्कि भाजपा के कंवरपाल के प्रति जनता के अपार प्यार , सहयोग समर्थन व आर्शीवाद का प्रतीक है।

**कंवरपाल गुर्जर है भाजपा की स्थायी पहचान**

10 सालों बाद भी भाजपा के कंवरपाल गुर्जर की पहचान जगाधरी विधानसभा क्षेत्र में लोकप्रिय बनी हुई है। भाजपा ने पिछले एक दशक में विकास के कई आयामों को छुआ है, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, और बुनियादी ढांचे में सुधार शामिल है। ऐसे में, जगाधरी शहर के सफल रोड शो ने स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा के कंवरपाल गुर्जर लोकप्रियता में अपने विपक्षी उम्मीदवारों से बहुत आगे है व इस बात से विपक्षियों पार्टियों के खेमें में जबरदस्त खलबली मची हुई है,जगाधरी शहर का यह रोड शो आने वाले चुनावों में भाजपा की रणनीति का हिस्सा है। पार्टी इस चुनाव में अपनी जीत को सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। भाजपा के कंवरपाल गुर्जर ने इस अवसर पर कहा कि जनता के समर्थन से वह अपने क्षेत्र की समस्याओं को सुलझाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जगाधरी शहर के इस भव्य रोड शो ने भाजपा उम्मीदवार कंवरपाल गुर्जर के प्रति जनता के उत्साह उमंग को बढ़ाया है

Related Post