द रोज़ ऑर्किड स्कूल में मुफ़्त दंत चिकित्सा जांच शिविर और जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। रोटरी पांवटा सखी की अध्यक्ष डॉ. हरलीन ने बताया कि इस तरह के शिविर और स्कूलों में भी लगाएंगे। डेंटल कॉलेज के डॉ. बासित के सहयोग से ये आयोजन किया गया। स्कूल के प्रिंसिपल ने विद्यार्थियों को डेंटल चेकअप के महत्व के बारे में बताया। अंजू अरोड़ा ने छात्रों को दांतों की स्वच्छता के बारे में बताया और डॉक्टरों द्वारा ब्रश करने की तकनीक और विधि छात्रों को बताई।

